गढ़मुक्तेश्वर न्यूज़
बृजघाट में गणपति गंगा गौशाला सोसाइटी में गोवंश की दयनीय हालत
उत्तर प्रदेश में 8 साल से योगी आदित्यनाथ की सरकार है! और गोवंश की रक्षा करने के लिए बहुत सारे संगठन बने हुए हैं! और इन संगठनों के कार्यकर्ता पूरी लगन वह मेहनत से गाय की सेवा करते हैं! और कहीं गाय के साथ अत्याचार हो रहा है! तो जान जोखीम में डालकर लड भी पडते हैं!
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर में तीर्थ नगरी बृजघाट जहां अमावस्या व पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु गंगा मैया में डुबकी लगाने आते हैं!
इसी तीर्थ नगरी में गौशाला है! इसका नाम गंगा गौशाला सोसाइटी है! इसका रजिस्ट्रेशन नंबर 412 है! इस बोर्ड में लिखे अनुसार इनका कहना है! की यही निराश्रित गोवंश का पालन पोषण 1984 से फलहारी बाबा नाम सेवा वालों द्वारा समर्पित गो सेवा की जाती है!
और इस बोर्ड पर यह भी लिखा है! यह गौशाला बिना सरकारी सम्पर्ण की जाती है! गौ सेवा जो सहयोग देना चाहे वह आपकी उच्च सेवा है!
देसी गाय के घी के प्रसाद की व्यवस्था है! गोदान की विशेष व्यवस्था है! इस सोसाइटी का संचालन करने वाले बृजकिशोर बंसल, सुरेश अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, अशोक छारिया, टी सी गर्ग, महेश चौधरी, किशन जैन, वेदप्रकाश बंसल, किसन मित्तल, है इस गौशाला में कई बार गोवंश की दयनीय हालत देखी गई है! मीडिया ने भी कई बार इसे दिखाया है! पर कोई सुधार नहीं आया इस गौशाला की एक शाखा है! पसवाड़ा रोड पर वहां पर गोवंश दयनीय हालत है! गोवंश जीने के लिए सुखा भूस खाती हैं! गौशाला में मृतक पड़े गोवंश 25/- गोवंशो की हालत खराब क्या इस तरीके से यह लोग गौ माता की सेवा कर रहे हैं! कहना यह गलत नहीं होगा कि गोवंश के नाम पर धंधा चलाया जा रहा है! और भोले भाले लोग गौ सेवा के नाम पर अपनी श्रद्धा से जो भी उन पर बनता है! ज्यादा से ज्यादा दान करते हैं! जिसका यह भरपूर फायदा उठते हैं!
मनजीत सिंह की रिपोर्ट
0 Comment