बस्ती। सबसे बड़ा और चौकाने वाला सवाल, क्या कोई विधायक पांच साल में अपने क्षेत्र में 1525 करोड़ का विकास करके हार भी सकता है? यानि एक साल में 308 करोड़ का विकास करना, अगर इसके बाद भी कोई विधायक चुनाव नहीं जीत पाता तो उस विधायक को आप क्या कहेंगें? जनता विकास के नाम पर हराती और जीताती है, लेकिन यहां पर तो विकास की कोई समस्या ही नहीं थी, तो फिर कैसे भाजपा के सीपी शुक्ल कप्तानगंज विधानसभा से सपा प्रत्याशी कमेंद्र चौधरी से हार गए? अगर जीत का पैमाना विकास ही है, तो सीए को भारी मतों से जीतना चाहिए था, तो फिर यह क्यों नहीं जीत पाए, बकौल सीए उन्होंनेे जितना धन विकास के नाम पर अपने क्षेत्र में खर्च किया, उतना अन्य किसी विधायक ने नहीं किया होगां। जिस विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा ही नहीं जमुना भी बही हो, उस विधानसभा क्षेत्र के लोगों की अपेक्षाओं पर अगर सीए खरे नहीं उतरे तो गलती किसकी, सीए की या जनता की। अन्य चार भाजपा के विधायकों की तरह इनके भी हार का कारण भीतरघात को माना जा रहा है। इस भीतरघात से चार भाजपा के विधायक और एक भाजपा सांसद को हार का मुंह देखना पड़ा। अगर भीतरघात के चलते भाजपा जैसी पार्टी को इतनी बड़ी कीमत चुकानी पड़े तो शीर्ष नेतृत्व को इसके बारे में गहन समीक्षा करनी होगी, अगर विधानसभा चुनाव के बाद इसकी समीक्षा हो गई होती तो एक सांसद को नहीं गंवाना पड़ता। न 2017 में समीक्षा हुई और न 2024 में। जब कि 2017 के हारे हुए विधायकों ने हार के कारण और उन लोगों का नाम भी बताया था, जिन भाजपाईयों के चलते हार का मुंह देखना पड़ा, फिर भी एक भी भीतरघात के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, जब कि हर चुनाव के बाद सबसे अधिक चर्चा भीतरघात को समाप्त करने पर ही होती है। सवाल उठ रहा है, कि जब पार्टी न तो डैमेज को कंटोल करती और न भीतरघातियों के खिलाफ ही कार्रवाई करती, तो फिर जीत कैसे मिलेगी? भाजपा जब हर्रैया के स्मैक और गांजा के दो तस्कर सभासदों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकती तो कैसे बड़े-बड़े नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करेगी? जब भाजपा को भाजपा वाले ही हराने में लगे रहेगें तो हार होना लाजिमी है। वरना, 1525 करोड़ का विकास करके सीए हार नहीं जाते। पता नहीं अब सीए को जनता के बीच जाने का मौका मिले या न मिले, लेकिन इन्हें जिंदगी भर इस बात का अफसोस अवष्य रहेगा कि उनके विकास को क्षेत्र की जनता ने स्वीकार नहीं किया, अगर इन्हें पुनः जनता के बीच जाने का मौका मिल गया तो क्या इन्हें भीतरघातियों का सामना नहीं करना पड़ेगा? विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले भाजपा के प्रत्याशियों को सबसे अधिक सामना भीतरघातियों से ही करना होगा, इस मामले में पार्टी उनकी कोई मदद नहीं करेगी, अगर किसी के भीतरघातियों से पार पाने की क्षमता हैं, तभी वह आगे कदम बढ़ाए, वरना पैसे के साथ-साथ इज्जत भी चली जाएगी, फिर यह कहते फिरेगें कि ‘गैरों में कितना दम था, हम्हें तो अपनों ने मारा’। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें यह लगता है, कि अगर भाजपा से उन्हें टिकट मिल गया तो उन्हें जीतने से कोई नहीं रोक सकता, यह ऐसे लोग हैं, जिनके पास पैसा तो बहुत हैं, लेकिन उनके पास जनाधार नहीं है। अगर पैसे के बल से चुनाव जीता जा सकता तो अब तक न जाने कितने विधानसभा और संसद में दिखाई देते। कोई अपनी छवि के आधार पर चुनाव लड़ने की रणनीति नहीं बना रहा है। अधिकांष लोग पैसों के बल पर टिकट पाने से लेकर चुनाव लड़ने और जीतने का सपना देख रहे है। अनेक ऐसे हैं, जो इस लिए चुनाव लड़ना चाहते क्यों कि उनके अपने यह कहते नहीं थकते कि भईया .नामांकन भर भरने की देरी है, जीत तो आपके दरवाजे तक आएगी। जो लोग इस धारणा को लेकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें मीडिया सलाह दे रही है, कि अपनी मेहनत के पैसों को इस तरह बर्बाद मत करिए।
- Loading weather...
- |
- Last Update 11 Nov, 09:44 PM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment