गंगा में पहले नालों का गंदा पानी जाता था,अब सीवर का मैला जाने पर हुई ज्यादा मैली

ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: तेरह साल पहले 2014 में भाजपा की सरकार बनने पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र के वाराणसी गंगा घाट पर झाड़ू लेकर गंगा को साफ करने का संकल्प लिया और कहा था मैं आया नहीं हूं और सहयोगी मुझे मां गंगा ने बुलाया है। प्रधानमंत्री ने गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए जाने के लिए अलग मंत्रालय बनाया। मंत्रालय ने नमामि गंगे के तहत एक मोटी हजारों करोड़ की धनराशि खर्च कर दी। तेरह साल बीत जाने के बाद भी गंगा पहले से ज्यादा मैली हो गई पहले गंगा में नालों का गंदा पानी जाता था अब सीवर का मैला गंगा में जा रहा है। गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट नगर में  ट्रीटमेंट प्लांट फेल होने पर सीवर का मैला गंगा में जा रहा है। सिस्टम के साथ जिम्मेदारों को भी समय समय पर जगाया गया मगर प्रधानमंत्री के दावे को दरकिनार कर दिया और करोड़ों की आस्था मां गंगा लगातार मैली हो रही है। मोक्ष दायनी पवित्र पावनी करोड़ों की आस्था  शायद सिस्टम और जिम्मेदारों को मां गंगा के मैला होने से कोई सरोकार नहीं है।