इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
शुक्रवार को इंफोसिस के शेयरों में करीब 6% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। BSE इंडेक्स पर कंपनी के शेयर 5.77% की गिरावट के साथ 1,815.10 रुपये पर बंद हुए। इस गिरावट के कारण नारायण मूर्ति के परिवार को लगभग 1,900 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
हाल ही में नारायण मूर्ति अपने एक बयान के चलते चर्चा में थे, जिसमें उन्होंने युवाओं को सप्ताह में 70 घंटे काम करने की सलाह दी थी। उनके इस सुझाव ने व्यापक बहस को जन्म दिया था।
0 Comment