गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़
आरोप के बाद मौके पर गढ़मुक्तेश्वर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली।
पीड़िता के परिवार के अनुसार उन्होंने करीब 5 दिन पहले ही CHC में ड्यूटी जॉइन की थी। काम के दौरान प्रभारी द्वारा अनुचित व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने प्रारंभिक बयान दर्ज किए और अस्पताल स्टाफ से पूछताछ शुरू कर दी।

CHC प्रशासन ने कहा है कि आंतरिक जांच भी शुरू की जाएगी। वहीं प्रभारी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।
फिलहाल महिला डॉक्टर को पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि निष्पक्ष जांच की जाएगी। सच क्या है, यह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
0 Comment