इजरायली सेना द्वारा हमास के नेता याह्या सिनवार को मारे जाने के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वो हमास के साथ जारी युद्ध को खत्म कर देंगे, लेकिन इसके लिए हमास को उन बंधकों को रिहा करना होगा, जो उनके कैद में हैं. जानकारी के अनुसार हमास के कब्जे में अभी भी कम से कम 102 लोग हैं, उनको छुड़ाने के लिए इजरायल हर तरह से कोशिश कर रहा है.