गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा में पुरानी रंजिश के चलते युवक को रोककर हमला कर दिया। युवक लहू लुहान बेहोश होकर गिर गया तो लोहे की रॉड से सिर फोड़ दिया और जान से मारने को कहकर फरार हो गए।

पीड़ित नजाकत ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि वह ट्रक पर चालक है। शुक्रवार की दोपहर गाड़ी खड़ी कर अपने घर की ओर आ रहा था, तो रास्ते में खड़े विरोधियों ने रोककर गाली गलौज कर जान से मारने के लिए हमला कर दिया। हमला होने पर बेहोश होकर गिर गया तो लोहे की रॉड से सिर पर वार कर फोड दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा है। विरोधियों ने पहले भी कई बार हमला कर चुके है। कोतवाली पुलिस ने घायल को चिकित्सा उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया है कारवाई की जा रही है।