चोर से नशा करने का सामान बरामद
चोरों का गिरोह सक्रिय पुलिस की पकड़ से दूर
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली रोड पर चौपला स्थित दुकान में चोरी करते हुए बाल अपराधी को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। बाल अपराधी पर नशा करने का सामान बरामद हुआ। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस का काम नागरिकों द्वारा किए जाने पर बाल चोर गिरोह के सक्रिय होने पर भय व्याप्त है। गंगा कन्फैक्शनरी के स्वामी ओमप्रकाश ने बताया कि पांच अगस्त की दोपहर को तीन बालक दुकान पर आए और पानी मांगा। पानी लेने के बाद एक बालक दुकान के अंदर पहुंचा और काउंटर से नकदी निकाल कर फरार हो गए। इसके बाद दोबारा सोमवार की शाम को पहुंचे और गल्ले में हाथ चलाया तो रंगे हाथ दबोच लिया। बालक पर नशा करने के अलावा समान बरामद हुआ। पूछताछ में बाल अपराधी ने अपना नाम शनि निवासी मोहल्ला अहाता बस्ती राम निकट चामुंडा मंदिर बताया और नशा कर चोरी किए जाना स्वीकार किया और गिरोह के अन्य नाम बताए जो तहसील के पीछे रहते है। जिसकी वीडियो सहित सीसीटीवी फुटेज पुलिस की उपलब्ध कराई गई है। मौजूद नागरिकों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कई महीना से बाल अपराधियों का गिरोह सक्रिय है। जो पुलिस गश्त पर सवाल खड़ा करता है।
सूचना पर नहीं पहुंची पुलिस

दुकान में चोरी करते बाल अपराधी को पकड़ने के बाद 112 नंबर पर कई कॉल की गई मगर पुलिस नहीं पहुंची तो कोतवाल डीएस बिष्ट को सूचना दी जिसपर नगर चौकी इंचार्ज का फोन आया पहुंच नहीं सके। नागरिकों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस का काम किए जाने के बाद भी पुलिस की गस्त पर सवालिया निशान है।
कोतवाल डीएस बिष्ट ने बताया कि कावड़ियों की सुरक्षा में पुलिस लगी थी सूचना दे दी गई जांच कर कारवाई की जाएगी।
0 Comment