गढ़ तहसील के गांवों की आबादी को बाढ़ ने घेरा,जनता परेशान
 पशु पालक चारे की किल्लत से जूझे,दूरदराज से लानी पड़ रही घास

ओमप्रकाश गौतम

हापुड़ और अमरोहा जनपद के खादर क्षेत्र के दो दर्जन से ज्यादा गांवों का जंगल गंगा की बाढ़ में डूब गया। कई गांवों की आबादी को बाढ़ ने चारों ओर से घेर लिया तो पशु  पालकों को चारे की किल्लत से जूझना पड़ रहा है।

दैनिक तेजयुग न्यूज़

पशु पालक महिला दूर दराज से घास लाने को मजबूर है। स्थानीय स्तर पर अधिकारियों ओर जिम्मेदारों को हर साल चेताया जाता है मगर मुकम्मल  समाधान नहीं कराया जाता है। खादर की जनता को भारी परेशानी के साथ नरकीय जीवन बिताना पड़ता है।

दैनिक तेजयुग न्यूज़
बरसात के समय गंगा अपने विकराल रूप में आकर विस्तार बढ़ाती है। हापुड़ जिले के कूदनी की मंडिया,काकाठेर की मंडिया,चक लाथिरा,भगवन्तपुर,नया गांव इनायत पुर,अब्दुल्लापुर,शाकर पुर सहित अमरोहा के लाठीरा इत्माली,फरीदपुर सरदार रामसिंह की मंडिया गांवों का जंगल गंगा की बाढ़ की चपेट में आ गया। काकाठेर की मंडिया,कूदनी की मंडिया शंकर पुर की आबादी को गंगा के जल ने घेर लिया।

मुख्यमंत्री की चार घोषणा अभी बेअसर

दैनिक तेजयुग न्यूज़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा किनारे दो बार गंगा मेला में तथा धनौरा विधानसभा क्षेत्र सहित नोएडा  में गंगा पुल,घाट बनाए जाने की घोषणा की मगर अभी तक धरातल में बेअसर है।गंगा पुल ओर घाट बन जाता तो बाढ़ की समस्या से निजात मिल जाती साथ ही क्षेत्र का विकास नजर आता। हालांकि गढ़ विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया,धनौरा विधायक राजीव तरारा समय समय पर प्रयास करते रहे है। दो विधायकों का प्रयास परवान नहीं चढ़ पाया।