यूएई के रस-अल-खैमाह के तट पर एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान दुर्घटना में एक भारतीय मूल के 26 साल के डॉक्टर सुलेमान अल मजीद और 26 वर्षीय एक पाकिस्तानी महिला पायलट की मौत हो गई। बता दें कि यह प्लेन दुर्घटना रविवार को घटी थी। अब इस हादसे की जानकारी सामने आई है। 

यूएई  की एविएशन अथॉरिटी ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे में मारे गए डॉक्टर सुलेमान अल मजीद यूके के काउंट्री डरहम और डर्लिंगटन एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट में काम करते थे।