बनकटी/बस्ती। अगर गैस एजेंसी मालिक या फिर उसका भाई उपभोक्ताओं को गैस भी उपलब्ध नहीं कराएगें और उपर से गाली देगें तो उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटेगा ही। लालगंज थाना क्षेत्र की महादेवा से कुदरहा रोड पर स्थित बारीघाट लालगंज में उदय एचपी गैस का कालाबाजारी का मामला सामने आया है। उपभोक्ताओं को लगभग पांच दिन से हर रोज की भातिं दिन भर लाइन लगाने के बावजूद दूसरे दिन का आश्वासन पाकर खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। मामला तब तूल पकड़ा जब उपभोक्ताओं को लाइन में लगने के बाद एजेंसी संचालक के गुर्गे धीरेन्द्र पुत्र राम किशोर द्वारा गाली दिया गया। जिसका किसी ने वीडियो वायरल कर दिया। जिसमें गाली देते हुए उपभोक्ताओं को लाइन लगाने पर नसीहत देने की बात कहते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इस बात को लेकर उपभोक्ताओं द्वारा घंटो सड़क जाम कर दिया गया। लालगंज पुलिस का सूझबूझ काम आया। रोड खुलवाया गया। जानकारी के अनुसार एजेंसी में 18000 प्लस उपभोक्ता है जो सब के सब परेशान हैं।लोगों ने कहा संचालक अनुसूचित जाति होने का खूब फायदा उठा रहे हैं। जो रात्रि के समय गैस को टोटल ब्लैक कर दे रहे हैं। लोगों द्वारा इस एजेन्सी के प्रति डीएसओ को भी संदेह के घेरे में लिया गया है। मिली भगत होने की संलिप्तता कहीं गयी। उपभोक्ताओं का कहना हैं, कि गैस एजेंसी मालिक दिन में उपभोक्ताओं से कहते हैं, कि गैस नहीं हैं, कल आना और दूसरी तरफ रात के अंधेंरे में कारोबारियों को ब्लैक करते है। गैस एजेंसी मालिक किस तरह अवसर का लाभ उठाते हैं, अगर इसका सच देखना है, तो बारीघाट लालगंज में उदय एचपी गैस में देखा जा सकता है।
- Loading weather...
- |
- Last Update 01 Apr, 01:13 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment