मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट गंगा पुल दस साल में भी बन पाया,पीपे के पुल से नहीं मिलेगा लाभ
ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: योगी आदित्य नाथ का दस साल पहले गढ़मुक्तेश्वर में भाजपा उम्मीदवार कमल सिंह मलिक की चुनावी सभा में हेली कॉप्टर नहीं उतरने दिया था। भाजपा सरकार बनने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने 5 जुलाई 2017 को बृजघाट पर जनसभा में गढ़ गंगा मेला को राजकीय मेला घोषित किया। 18 नवंबर 2018 को गढ़ गंगा मेला का उद्घाटन करते हुए गंगा पुल बनाए जाने के लिए मेरठ और मुरादाबाद कमिश्नरों को गंगा पुल बनाए जाने के निर्देश दिए। विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया और धनौरा विधायक राजीव तरारा ने विधान सभा में धन्यवाद प्रस्ताव के तहत गंगा पुल की मांग उठाई। धनौरा क्षेत्र और नोएडा में समीक्षा बैठक में खुद अपना मुद्दा बताया पिछले साल 22 नवंबर 2025 को दूसरे काल खंड में भी गंगा मेला का उद्घाटन कर गंगा पुल बनाए जाने के निर्देश दिए तो आला अधिकारियों ने सर्वे भी किया मगर गंगा पुल नहीं बन पाया। पिछले दिनों तिगड़ी में गंगा की धार को नियंत्रित करने के लिए प्रयास भी सफल नहीं हुआ तो विधायक राजीव तरारा और विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने गंगा पर पीपे के पुल की घोषणा करते हुए क्षेत्र के लिए सौगात बताया। जबकि अब गंगा मेला होने में एक पखवाड़ा भी नहीं है तथा गंगा मेला दस दिवसीय है ऐसे में अस्थाई पीपे का पुल बनाए जाने में देरी हुई जिससे पीपे का पुल बन भी गया तो श्रद्धालुओं को लाभ नहीं मिलेगा। या यूं कहे कि पीपे का पुल केवल मन समझाने के लिए काफी है।
0 Comment