गंगा मेला में जिला पंचायत अवर अभियंता के साथ अभद्रता का विरोध करना, पड़ा भारी
लोहे की रॉड डंडा से हमला कर किया घायल
ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: गंगा स्नान मेला की तैयारी में जुटे ठेकेदार के पुत्र पर दबंगों ने एकजुट होकर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में लोहे की रॉड डंडे से सिर फोड़ दिया तो घायल गिर गया। मजदूरों ने बड़ी मुश्किल से बचाया और घायल को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार गढ़ नगर के नक्का कुआं के सामने निवासी नरेंद्र कुमार शर्मा जिला पंचायत के ठेकेदार है। उनके पुत्र सौरभ शर्मा ने बताया कि सिंचाई विभाग से अवकाश लेकर अपने पिता के ठेकेदारी के काम गंगा मेला में मचान,बैरिकेटिंग,मुख्य गेट के कार्य को करा रहा था गुरुवार की देर रात करीब 11 बजे मेला में मुख्य गेट का कार्य करा रहा था कि धर्मपाल निषाद आया और जिला पंचायत के अवर अभियंता को अभद्रता करने लगा। जिसका विरोध किया तो धर्मपाल निषाद,उसके पुत्र शनि,कुलदीप,हिमांशु सहित ने अपने साथियों को बुलाकर लोहे की रॉड,डंडे से उसके सिर पर हमला कर घायल कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने पर गिर गया तो मौजूद मजदूरों ने बड़ी मुश्किल से बचाया बताया कि सभी ने जान लेवा हमला कर फरार हो हो गए। सौरभ शर्मा ने बताया कि धर्मपाल निषाद अपराधी किस्म का दबंग है जिसपर पहले भी कई मुकदमे दर्ज है।
कोतवाल डी एस बिष्ट ने बताया कि पीड़ित घायल सौरभ शर्मा की तहरीर पर बलुआ, जान लेवा हमला में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दबंगता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं है।
0 Comment