हापुड़ न्यूज़
_वीर शहीद नायक सतपाल सिंह को गढ़ विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि_
_*गढ़मुक्तेश्वर/लुहारी* ग्राम लुहारी में आज गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने वीर शहीद नायक सतपाल सिंह के शहीद स्मारक पर पहुंचकर उन्हें पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विधायक ने शहीद के परिजनों और ग्रामीणों से मुलाकात भी की।_
_विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए वीर नायक सतपाल सिंह जी द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। उनका यह बलिदान हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। देश की सेवा और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों का त्याग देशवासियों के दिलों में हमेशा अमर रहेगा।_
_इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य चौधरी प्रिया पाल, बहादुरगढ़ मंडल अध्यक्ष तरुण चौहान, राजीव चौधरी,राहुल त्यागी,क्षेत्र पंचायत सदस्य परवेज चौधरी सहित बड़ी संख्या में सम्मानित ग्रामीण और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने भारत माता की जय'के गगनभेदी नारों के साथ शहीद नायक को नमन किया।_
मनजीत सिंह कि रिपोर्ट
0 Comment