उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक शख्स ने अपनी ही पत्नी को जुए में दांव पर लगा दिया और अपने दोस्तों के साथ उसका यौन उत्पीड़न भी करवाया. व्यक्ति ने दोस्तों के साथ जुआ खेलते हुए अपनी पत्नी- जो तीन छोटे बच्चों की मां है, को दांव पर लगा दिया. जब वह अपनी मां के घर गई और वापस लौटने से इनकार कर दिया, तो उसने उसे पीटा और उसकी उंगली भी तोड़ दी.