हाल के महीनों में भारत-मालदीव संबंधों में नाटकीय सुधार के बाद मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़ू रविवार को भारत पहुंचे. यहा उनकी ओर से भारत की पहली राजकीय यात्रा है. मोहम्मद मुइज्जू ने कहा कि मालदीव कभी भी ऐसा कुछ नहीं करेगा जिससे भारत की सुरक्षा को किसी तरह का कोई नुकसान पहुंचे.