केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है. रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी का लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनना देश के लिए श्राप है. नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राहुल गांधी को सुधर जाना चाहिए था, लेकिन वो सुधरने की बजाय बहुत बुरी तरीके से बिगड़ गए हैं और देश विरोधी ताकतों के साथ खुलेआम घूम रहे हैं. अमेरिका में जाकर भारत को गाली देते हैं.