दिल्ली की सीएम आतिशी ने आप के संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर कथित तौर पर हमला करने वाले शख्स की तस्वीर जारी की है. सीएम ने जिस शख्स की तस्वीर शेयर की है, सोशल मीडिया पर उसका नाम रोहित सेहरावत है. नाम के आगे बीजेपी लगाया हुआ है. मुख्यमंत्री आतिशी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "जिस आदमी ने आज अरविंद केजरीवाल पर हमला किया वह बीजेपी का गुंडा है."