गढ़मुक्तेश्वर तहसील रोड पर समाजसेवी पंकज लोधी के निवास स्थान पर गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका सीमा से टोल प्लाजा हटाए जाने की चल रही मुहिम को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ कार्य कर्ता विजय शर्मा ने एवं संचालन भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकेत के जिला अध्यक्ष अमित त्यागी ने किया बैठक की अध्यक्षता करते हुए विजय शर्मा ने कहा कि 15 साल से गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका में बिना अनुमति के टोल टैक्स जनता से वसूला जा रहा है जो की सरासर गलत है अधिकारियों ने कागजों में हेरा फेरी कर गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका सीमा में टोल स्थापित कर दिया जबकि समाज सेवी पंकज लोधी के पास 14 साल के उपरांत हुए खुलासे में नगर पालिका सीमा में टोल ही नहीं दर्शाया जा रहा वहीं भारत के राजपत्र में ब्रजघाट को गांव भी दर्शा दिया गया इससे ज्यादा भ्रष्टाचार क्या होगा 2012 में अधिकारियों ने जो रिपोर्ट दर्शी गई सरासर गलत थी नगर पालिका गढ़मुक्तेश्वर की सीमा से 3 .9 किलोमीटर की दूरी पर टोल प्लाजा स्थापित है जो की ब्रजघाट पुल के उस पार होने की पुख्ता सूचना उपलब्ध है गलत सीमांकन कर गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका सीमा के मध्य में लगा दिया जनता में भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ में आक्रोश चरम पर है उच्च इस्तरीय संज्ञान लिया जाना चाहिए संचालन कर रहे भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकत के जिला अध्यक्ष अमित त्यागी ने कहा की जनता जाग गई है गलत स्थिति में बिल्कुल भी टैक्स नहीं दिया जाएगा जहां स्वीकृत है जिस स्तर पर स्वीकृत है इस टोल टैक्स को लगाया जाए जनता आंदोलन के लिए तैयार है अधिकारी भी मान रहे हैं इस बात को कि कहीं ना कहीं बहुत बड़ा छुपाव कर गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका सीमा में लगाए गए टोल में भ्रष्टाचार है जनप्रतिनिधि भी इस मुद्दे से दूर भाग रहे हैं जबकि जनप्रतिनिधियों को जनता के हित में बढ़-चढ़कर इस मामले को उठाया जाना चाहिए जनता समझ रही है कि कहीं ना कहीं क्षेत्र वासियों के साथ में बहुत ज्यादा गलत हो गया अब नहीं सुनने की जनता सभी प्रकार के कागज उपलब्ध हैं जो गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका सीमा में लगे टोल को अवैधानिक साबित करने के लिए पर्याप्त है संबंधित विभागों को भी ध्यान देना चाहिए की जनता सड़क पर उतर गई तो बड़ा भारी विरोध कहीं झेलने को ना देखना पड़ जाए भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र चौधरी ने कहा के क्षेत्रवासी टोल को नगर पालिका सीमा से हटकर ही दम लेंगे चाहे इस काम के लिए सड़क पर ही क्यों ना उतरना पड़े जय सिंह राणा ने कहा की जिन अधिकारियों ने गलत अधिसूचना के आधार पर टोल प्लाजा गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका सीमा में स्थापित किया उनकी जांच कराई जाएगी एवं सजा दिलाए जाने के लिए भी आवाज उठाई जाएगी चाहे वह कितने बड़े अधिकारी हो कहीं के अधिकारी हो जनता समझ चुकी है 9 मार्च को गढ़मुक्तेश्वर तहसील में टोल के बड़े अधिकारियों से होने वाली वार्ता के लिए आह्वान किया कि अपनी बात को लेकर गढ़मुक्तेश्वर तहसील में जनता पहुंचे इस बैठक मैं विजय शर्मा अमित त्यागी पुष्पेंद्र चौधरी अखिल भारतीय जाट महासभा के पूर्व तहसील अध्यक्ष अशोक चौधरी उमेश लोधी डॉक्टर नेपाल सिंह भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के युवा प्रदेश महासचिव आमिर चौधरी जय सिंह राणा अजय शर्मा संजय यादव हर्षण प्रजापति आशीष शर्मा एडवोकेट बबलू सहगल प्रदीप रावत सलमान नौशाद इत्यादि सहित मौके पर बहुत से लोग मौजूद रहे
- Loading weather...
- |
- Last Update 09 Mar, 05:13 PM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment