गढ़मुक्तेश्वर कस्बे में टंकी के पानी में कीड़े निकल रहे हैं। यही पानी कस्बा वासियों को सप्लाई किया जा रहा है जिससे गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है लेकिन जिम्मेदार अभी भी चुप हैं। जिसको लेकर नगर वासियों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया उन्होंने कहा कि नगर पालिका में स्थित सभी पानी की टंकियां की तत्काल जांच कराई जाए। जल टंकियो के पानी की गुणवत्ता की प्रयोगशाला से जांच कराया जाए सभी जल टंकियो की तुरंत साफ सफाई कराकर शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। इस गंभीर लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाए।
नगर वासियों ने कहा कि यदि नगर पालिका की जल टंकियां से निकल रहे दूषित पानी के कारण क्षेत्र की जनता में किसी भी प्रकार की बीमारी फैलती है या किसी नागरिक को स्वस्थ संबंधी हानि होती है तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर प्रशासन की मानी जाएगी। इस समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए यदि इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो गढ़मुक्तेश्वर की जनता एवं नगर पालिका परिषद के सभासदगण जनहित में नगर पालिका प्रशासन के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर प्रशासन की होगी।
आपको बता दे कि पिछले कुछ दिनों से गढ़मुक्तेश्वर में स्थित पानी की टंकियां से जो पानी लोगों के घरों तक जा रहा है उसमें कीड़े निकल रहे हैं इस संबंध में कई वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए थे जिसकी स्पष्ट रूप से नगर पालिका की जल टंकियां से निकल रहे पानी में कीड़े दिखाई दे रहे हैं।
0 Comment