गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका सीमा में अवैध टोल प्लाजा हटाई जाने की मांग को लेकर समाजसेवी पंकज लोधी ने सहयोगियों के साथ में मिलकर जिलाधिकारी को अवगत कराया एवं पांच बिंदुओं पर पांच सदस्य जिला मजिस्ट्रियल कमेटी बनाकर संपूर्ण जांच करने की मांग की गई जिनमें पूर्व में 27 दिन गढ़ तहसील प्रांगण में धरना दिया गया उसके उपरांत आमरण अनशन किया गया इसके उपरांत क्षेत्र में आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया समाजसेवी पंकज लोधी ने जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पांडे को वार्ता के दौरान समस्त प्रपत्र उपलब्ध करायी जिनमें गढ़मुक्तेश्वरनगर पालिका सीमा में टोल टैक्स का विभाग द्वारा स्वीकृत नहीं होना भी उपलब्ध कराया एवं जिलाधिकारी को यह भी अवगत कराया कि मंत्रालय से आई सूचनाओं में छिजारसी टोल प्लाजा से मुरादाबाद की ओर अगला टोल प्लाजा 59 किलोमीटर की दूरी पर स्थापित है जबकि वर्तमान टोल प्लाजा 51 किलोमीटर की दूरी पर बिना स्वीकृति के लगा है अर्थात 8 किलोमीटर का छुपाव करके गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका सीमा में टोल स्थापित कर दिया समाजसेवी पंकज लोधी ने जिला अधिकारी को यह भी अवगत कराया एवं प्रपत्र उपलब्ध कारण की गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका सीमा से टोल प्लाजा की दूरी भारत के राजपत्र की अधिसूचना में 3.9 किलोमीटर है जबकि 1 किलोमीटर का तो गंगा जी का पुल है अर्थात पुल से 3 किलोमीटर आगे का अप्रूवल टोल प्लाजा स्थापित करने का भारत के राजपत्र के अनुसार है समाजसेवी पंकज लोधी ने जिलाधिकारी को यह भी अवगत कराया कि भारत के राजपत्र के अनुसार नगर पालिका सीमा में टोल प्लाजा स्थापित नहीं किया जा सकता यदि किया जाएगा तो नगर पालिका सीमा में कोई बड़ी सुरंग कोई बड़ा पुल होना अनिवार्य है जबकि गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद की सूचना के अनुसार किसी भी प्रकार का गढ़मुक्तेश्वर और बृजघाट के बीच में कोई सुरंग नहीं बनी कोई पुल नहीं बना तो फिर 15 वर्षों से टोल प्लाजा किस बात का लिया जा रहा है समस्त बिंदुओं को ध्यान से समझने के उपरांत जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पांडे ने 2 तारीख में टोल के उच्च अधिकारियों को एवं समाज सेवी पंकज लोधी के प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर वार्ता का आश्वासन दिया एवं पांच बिंदु जिनमें छिजारसी टोल प्लाजा से मुरादाबाद की और दूसरा टोल प्लाजा कितनी दूरी पर विभाग की गाइडलाइन के अनुसार स्वीकृत है व गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका सीमा में टोल प्लाजा 2008 की नियमावली के अनुसार स्थापित है अथवा नहीं एवं गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका से पालिका के उप कार्यालय एवं वार्डों में जो की बृजघाट पर स्थित है आवागमन के लिए टोल टैक्स से अलावा गढ़ बृजघाट के मध्य कोई और वैकल्पिक मार्ग है अथवा नहीं एवं बृजघाट टोल प्लाजा पर गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका सीमा वसूली वैधानिक है अथवा नहीं एवं नियमावली के अनुसार बृजघाट टोल पर वसूली करने वाले प्रत्येक वसूली करने वाले की जांच सहित पांच सूत्रीय मांगों को जिलाधिकारी द्वारा पांच सदस्य मजिस्ट्रेटरियल स्तर की कमेटी बनाने का आश्वासन दिया एवं समस्त बिंदुओं पर उच्च स्तरीय जांच किए जाने की बात भी कहीं इसके उपरांत 2 तारीख में टोल के उच्च अधिकारियों से इन बिंदुओं पर वार्ता की जाएगी इस मौके पर विश्व हिंदू राष्ट्र सैना के युवा प्रदेश अध्यक्ष मोंटी चौधरी जय सिंह राणा आशीष शर्मा एडवोकेट बबलू सहगल मुकेश अग्रवाल इत्यादि साथ रहे
- Loading weather...
- |
- Last Update 27 Mar, 02:12 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment