हापुड़: गढ़मुक्तेश्वर खादर क्षेत्र में बाढ़ का कहर जारी है। बाढ़ के पानी में डूबे ग्राम कूदेनी की मंडिया में प्रशासन द्वारा राहत कार्य के लिए रखी गई ढोंगी को बीती रात अज्ञात चोर उठा ले गए।
ग्रामीणों के अनुसार बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने और जरूरी सामान पहुंचाने के लिए प्रशासन ने मंडिया पर एक ढोंगी छोड़ी थी। रात के समय पानी और अंधेरे का फायदा उठाकर चोर नाव को खोलकर अपने साथ ले गए।
सुबह जब ग्रामीणों और ने ढोंगी को वहां नहीं पाया तो हड़कंप मच गया। ग्राम के ही अमन कुमार ने बताया की सुबह जाकर देखा तो ढोंगी नहीं थी और रास्ते में टैक्टर, ट्रॉली के टायर नजर आए ग्रामीणों ने दूर तक ढोंगी की तलाश कर ली है। लेकिन कही पर भी ढोंगी नजर नहीं आई। बिना नाव के अब राहत कार्य और बाढ़ प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने में दिक्कतें आ रही हैं।
ग्रामीणों ने पुलिस से चोरी की शिकायत कर ढोंगी को जल्द बरामद करने की मांग की है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने की भी बात कही गई है।
0 Comment