ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: विधानसभा-60 से सपा की संभावित विधायक प्रत्याशी नैना गुर्जर पर गंभीर आरोप लगाया हैं। सर्वे टीम ने काम के रुपए मांगने पर मुस्लिम युवकों को उनके कार्यालय में बंधक बनाकर मारपीट की गई। पीड़ित युवकों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर हापुड़ एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। वीडियो में युवक आपबीती सुनाते हुए न्याय की मांग करते नजर आ रहे हैं। हालांकि तेजयुग न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है।
मामले ने क्षेत्र में सियासी हलचल मचा दी है। लोगों में एक ही चर्चा है अभी तो टिकट भी नहीं मिला तो इतनी गुंडई, टिकट मिला और जीत गई तो क्या होगा? विपक्षी दलों ने घटना की निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं सपा खेमे में भी खलबली मची है। पुलिस का कहना है कि वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच कर कारवाई की जाएंगी।
0 Comment