अयोध्या
ट्रैफिक पुलिस के हटते ही जाम की समस्या हुई शुरू
रौनाही थाना क्षेत्र के सोहावल चौराहे पर राम नवमी मेला तक के लिए लगाई गई ट्रैफिक पुलिस के वापस लौटते ही चौराहे पर यातायात जाम होने की समस्या फिर शुरू हो गई। दिन भर जाम के झाम से परेशान होने वालो में सरकारी अधिकारी, एंबुलेंस और दैनिक आवागमन करने वाले वाहन तक शामिल होते है। बीते सप्ताह प्रशासन ने गैर जनपदों से आई ट्रैफिक पुलिस की चौराहे पर याता यात नियंत्रण के लिए व्यवस्था की थी तो लोगो को लगा प्रशासन जाग उठा है। लेकिन मेला समाप्त होते ही फिर पुराने ढर्रे पर लौटती चौराहे की जाम की समस्या ने स्थानीय प्रशासन को आइना दिखाना शुरू कर दिया है। तहसीलदार विनोद चौधरी कहते है रौनाही पुलिस को इसके रोकथाम की जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव के कारण पुलिस बल की कमी आड़े आ रही है इस लिए समस्या विकराल हो रही है। जल्द ही कोई रास्ता निकाला जायेगा।
0 Comment