अयोध्या
समदा झील पक्षी विहार में शिकारियों पर उपजिलाधिकारी ने कसा शिकंजा
सोहावल तहसील क्षेत्र की करोड़ों रुपये की लागत से पक्षी विहार सौंदर्यीकरण समदा झील परियोजना का उप जिलाअधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण कारगर रहा। यहां के पक्षियों और मछलियों के शिकारियों पर रोक लगाने के लिए प्राधिकरण के निर्देश पर चार सुरक्षा कर्मी रात दिन पहरा देने के लिए तैनात कर दिए गए है। रोपे गए पेड़ पौधों की सिंचाई का काम जिम्मेदारों ने सम्हाल लिया है। समदा की सुरक्षा को लेकर कुछ दिन पहले ही अखबार में छपी खबरों को संज्ञान में लेकर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सैनी अचानक छापा मारा था तो शिकारियों में हड़कंप मच गया। इस संबंध में पूछे जाने पर उपजिला अधिकारी अशोक कुमार सैनी ने बताया सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को जल्द ही पर लगता नजर आएगा। विस्तारीकरण की योजना पर काम कुछ ही दिनों में शुरू हो जाने की उम्मीद है। करोड़ों की लागत से बन रही इस पक्षी विहार की सुरक्षा पुख्ता कर दी गई है। अब जो भी लापरवाही करते पकड़े जाएंगे उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही होगी।
0 Comment