बस्ती। जिले के विधुत उपभोक्ताओं और एक्सईएन को नहीं मालूम कि मीटर अपडेट का काम भी चल रहा है। मीटर अपडेट करने वाले से जब डाक्टर नवीन का वास्ता पड़ा तो उन्हें इसे फ्राड लगा और जब इसकी जानकारी उन्होंने एक्सइन से ली तो बताया कि ऐसा कोई भी अभियान नहीं चल रहा है। खासबात यह है, कि मीटर अपडेट करने वाला व्यक्ति उपभोक्ता के पास नहीं जाता, जब कि डाक्टर नवीन ने अपने यहां बुलाया भी लेकिन वह नहीं आया। जब इसकी जांच डाक्टर नवीन ने किया तो उनकी मोबाईल पर वार्निगं आने लगा और बताया कि यह स्कैम हैं, और इसे त्वरित अपने मोबाइल से डिस्कनेक्ट कर दीजिए। डाक्टर साहब ने बताया कि जब उनके मोबाइल पर स्कैम एलर्ट आया तो वह परेषान हो गए। कहा कि पहले कहा कि दस रुपया आनलाइन करिए, कर दिया तो कहा कि एक हजार करिए, वह भी कर दिया, लेकिन जब उन्होंने मोबाइल चेक किया तो उस पर स्कैम एलर्ट का मैसेज आने लगा, और कहा गया कि फौरन डिसकनेक्ट करिए। सवाल उठ रहा है, कि जब सरकार की ओर से मीटर अपडेट करने का अभियान चल रहा हैं, तो क्यों नहीं इसका प्रचार प्रसार किया गया? और क्यों कि इस तरह के अभियान की जानकारी एक्सईएन को हुई। मामले में अपडेट करने वाले के मोबाइल नंबर 8274997680 पर बात किया तो कोई मो अदर ने बताया कि यह योजना सरकार की हैं, और अभी लागू हुआ है, इस लिए उपभोक्ताओं और अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है।, कहा कि अगर अधिक जानकारी लेनी हो तो सोमवार को कार्यालय आ जाइएगा।
- Loading weather...
- |
- Last Update 24 May, 01:02 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment