ओडिशा सरकार ने राज्य में पहली बार सरकारी और प्राइवेट कंपनी दोनों में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए एक दिन की मासिक धर्म छुट्टी की नीति शुरू की है.स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान, ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने इसका एलान किया. उन्होंने कहा, 'एक दिन की मासिक धर्म की छुट्टी नीति तुरंत प्रभावी होगी.'