कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में तोड़फोड़ के मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, 'इस हिंसा के पीछे साजिश है. वाम और राम इकट्ठे होकर ये सब कर रहे हैं. जहां तक ​​मुझे जानकारी मिली है, मैं छात्रों को दोष नहीं दूंगी. वाम और राम एकत्रित होकर यह कर रहे हैं. कुछ राजनीतिक लोग बंगाल में अशांति पैदा करना चाहते हैं. घटना दुखदायी है, विचलित करने वाली है'