पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि डॉक्टरों की हड़ताल के चलते 23 लोगों की जान चली गई. सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल की ओर से यह जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी गई. उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार ने स्टेटस रिपोर्ट फाइल की है. उन्होंने कहा कि जिस वक्त डॉक्टर्स काम पर नहीं थे, वे प्रोटेस्ट के दौरान हड़ताल पर थे, उस वक्त 23 लोगों (मरीजों के संदर्भ में) की जान चली गई.