बस्ती। केंद्र सरकार द्वारा पारित ऐतिहासिक ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा भव्य स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। रैली में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर लोकतंत्र में अपनी बढ़ती भागीदारी और सशक्त उपस्थिति का प्रभावशाली संदेश दिया। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र की उपस्थिति में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि चंदा देवी श्रीवास्तव ने सदर ब्लॉक परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली सदर ब्लॉक परिसर से प्रारंभ होकर शक्ति चौक होते हुए आगे बढ़ी और समापन तहसील रोड स्थित शक्ति चौक पर हुआ। समापन के दौरान “हस्ताक्षर दीवार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित माताओं-बहनों ने हस्ताक्षर कर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। रैली के दौरान महिलाएं केसरिया एवं तिरंगे साफे पहनकर स्कूटी एवं बुलेट पर सवार नजर आईं। “नारी शक्ति वंदनराष्ट्र का अभिनंदन” एवं “अब होगी देश के भविष्य में महिलाओं की हिस्सेदारी” जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा। मुख्य अतिथि चारु चौधरी ने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं के सशक्त भविष्य की आधारशिला है। यह निर्णय देश की करोड़ों महिलाओं को नेतृत्व के नए अवसर प्रदान करेगा और उन्हें नीति-निर्धारण में सशक्त भागीदारी देगा। विशिष्ट अतिथि चंदा देवी श्रीवास्तव ने कहा यह रैली महिलाओं की जागरूकता, आत्मविश्वास और बढ़ती शक्ति का प्रतीक है। भारतीय जनता पार्टी सदैव महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है। आने वाले समय में महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व करती नजर आएंगी। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख महिलाओं में अभियान संयोजक शालिनी मिश्रा, शिवानी सिंह, रोली सिंह, सुमन सिंह, लक्ष्मी गुप्ता, सबिता तिवारी, आरती शर्मा, कविता, सुनीता, शकुन्तला, मीना, दीपा गुप्ता, स्वेता, प्रीति, निधि, रेनू गुप्ता, वैष्णवी, रचना देवी, सुधा सिंह, सरिता, बबिता पूनम, दीपिका चौधरी, शिप्रा, शिखा, ललिता, चाँदनी, आकांक्षा, रितु, नित्या, निक्की, राधा, विभा, अर्चना, माधवी, शीतल, अंजनी, संजू देवी, रुक्मणि, ममता, पूजा, आशा चौधरी, आँचल, आराध्या, साक्षी, सलोनी, दुर्गावती, अनीता, गीता श्रीवास्तव एवं मंजू सिंह सहित बड़ी संख्या में माताओं-बहनों की उपस्थिति रही।
- Loading weather...
- |
- Last Update 17 Apr, 02:12 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment