गौरव शर्मा l
ग्रेटर नोएडा l यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने अपने किसानों के हित की दिशा में एक महत्वपूर्ण क़दम उठाते हुए सेक्टर 29 के तिरथली गाँव के किसानों को 7 प्रतिशत आबादी भूखंड दिए जाने के लिए आरक्षण पत्र निर्गत कर दिए । इस अवसर पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह द्वारा अपने हाथों से कृषक वीरेंद्र कुमार को उनका आरक्षण पत्र प्रदान किया । साथ ही 588 अन्य किसानो के आरक्षण पत्र भूलेख विभाग द्वारा डाक से प्रेषित किए गए हैं । प्राधिकरण द्वारा सेक्टर 29 में अपरेल पार्क के विकास में अहम पहल करते हुए समस्त किसानो के आरक्षण पत्र निर्गत किए गए हैं । प्राधिकरण द्वारा शीघ्र ही इन सभी भूखंडों को विकसित करते हुए किसानों को भौतिक कब्जा भी प्रदान किया जायेगा ।
- Loading weather...
- |
- Last Update 19 May, 10:05 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment