धामपुर: नगर के मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा निवासी आरजू प्रजापति ने अपनी मेहनत और लगन से एक और मुकाम हासिल किया है। कोटक महिंद्रा बैंक की नोएडा शाखा में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत आरजू को पदोन्नति देकर डिप्टी मैनेजर बनाया गया है।
आरजू वरिष्ठ पत्रकार दिनेश कुमार प्रजापति की बेटी हैं, जो कई न्यूज चैनलों से जुड़े हुए हैं। चार भाई-बहनों में आरजू ने अनुशासन और मेहनत के बल पर बैंकिंग क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।
बैंक अधिकारियों के अनुसार, आरजू ने अपने काम के प्रति ईमानदारी, जिम्मेदारी और उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का भरोसा जीता। इसी के चलते उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आरजू की इस उपलब्धि से परिवार, दोस्तों और पूरे नगर में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे धामपुर की बेटियों के लिए प्रेरणा बताया है। उनका कहना है कि छोटे शहरों की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत साबित कर रही हैं और अपने परिवार के साथ शहर का नाम भी रोशन कर रही हैं।
पदोन्नति की खबर आते ही आरजू को बधाई देने वालों का तांता लग गया। रिश्तेदारों, मित्रों, पत्रकारों और समाजसेवियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी !
0 Comment