गौरव शर्मा
ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पदम सिंह में शनिवार की सुबह एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से हड़कंप मच गया मृतकों में पति-पत्नी वह तीन बच्चे शामिल है मृतकों की पहचान

महेश पुत्र कृष्ण निवासी नगला श्री पदम, उम्र 37 वर्ष, ललिता पत्नी महेश उम्र 35 वर्ष, लड्डू पुत्र महेश उम्र 11 वर्ष, मिष्टी पुत्री महेश उम्र 07 वर्ष, साक्षात पुत्र महेश उम्र 03 वर्ष की मृत्यु हो गई है।
जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्यों ने रात को नूडल्स खाए थे इसके बाद उनकी मौत होने की सूचना प्राप्त हुई पुलिस को आशंका है कि मामला फूड प्वाइजनिंग का हो सकता है हालांकि मौत की वास्तविक कारणों कि अभी पुष्टि नहीं हुई है स्थानीय पुलिस को सूचना प्राप्त होने पर पुलिस व उच्चाधिकारी, एम्बुलेंस एवं फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुँचे फील्ड यूनिट, फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित कर मृतकों के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक
आसपास के लोगों तथा मृतक महेश की माता द्वारा बताया गया कि परिवार के सदस्यों ने रात्रि में नूडल्स का सेवन किया था। मृत्यु के वास्तविक कारण की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य जांच के आधार पर कार्रवाई की जायगी l
0 Comment