रतन टाटा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएल टाटा से बात कर संवेदना व्यक्त की है. रतन टाटा के पार्थिव शरीर को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए आज दक्षिण मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) में रखा जाएगा और फिर अंतिम संस्कार होगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारत सरकार की ओर से रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे.