भारत ने बांग्लादेश को दूसरे टी20 मैच में 86 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन टी20 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. इस मैच में भारत के लिए नितीश कुमार रेड्डीऔर रिंकू सिंह खूब चमके. नितीश ने 74 रन और रिंकू ने 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली.