बस्ती। बस्ती जिला सहकारी बैंक लि. की 10वां सालाना सामान्य बैठक प्रस्ताव और सुझाव के साथ संपन्न हुआ। यह बैठक डीसीबी के परिसर में हुई। इसके मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद और विषिष्ट अतिथि के रुप में गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल रहें,

कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक के चेयरमैन राजेंद्रनाथ तिवारी ने की। बैठक में खूब सहकारी विचार विमर्श हुआ, सहकारिता और बैंक की बेहतरी के लिए वक्ताओं की ओर से अनेक सुझाव आए, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण पूर्व डायरेक्टर एवं अधिवक्ता बाबू राम सिंह की ओर से आया, जिसमें कहा गया, कि कभी इस बैंक में खूब भीड़ हुआ करती, कर्मचारियों की कोई कमी नहीं थी, उसके बाद धीरे-धीरे व्यवस्था की कमी के चलते बैंक का रौनक ही चला गया। अब मात्र मुस्किल से तीन-चार स्टाफ रह गए। सहकारिता पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि सहकारिता व्यक्ति नहीं एक विचार, सहकारिता एक अंादोलन है। कहा कि सहकारिता की स्थापना इस लिए हुई, क्यों कि कारोबारी किसानों को लूट रहे थे। सुझाव के रुप में उन्होंने मांग किया कि स्वीकृति पद के सापेक्ष बैंक में कर्मचारियों की भर्ती की जाए। इसके अतिरिक्त अनेक सुझाव और प्रस्ताव दिए गए। इस बैठक के जरिए वक्ताओं ने सहकारिता के बारे जो जानकारी दी, उससे लगा कि लोगों के जीवन में सहकारिता का कितना महत्व है। चूंकि सरकारी तंत्र की ओर से सहकारिता को उस तरह से मजबूत और व्यापक बनाने की पहल नहीं की जा रही है, जिसकी आवष्यकता महसूस हो रही है। किसान सहकारिता से तो जुड़ना भी चाहता और इसका प्रयास भी हो रहा है। देखा जाए तो आज भी किसान अपने आपको सहकारिता में ही सुरक्षित महसूस कर रहा हैं, किसान चाहता है, कि उसे खाद और बीज समितियों पर ही मिले, उसे खुले बाजार में न जाना पड़े। इधर जिस तरह से सदस्यों की संख्या बढ़ी है, और सरकार उन्हीं लोगों को खाद और बीज समितियों पर उपलब्ध करा रही है, जो सदस्य है। इससे किसान अनेक समस्याओं का सामना करने से बच जा रहा है। यह चर्चा का विषय हैं, कि प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को जो धार मिलनी चाहिए, वह नहीं मिल रही है, इसके लिए किसान पूरी तरह सरकारी तंत्र को जिम्मेदार मान रही है। बैंक तो किसान हित में अपना काम कर ही रहा हैं, खेतीबारी के लिए ऋण तक उपलब्ध करा रहा है। यह भी सही है, कि सहकारिता आंदोलन को मजबूती प्रदान करने की जिसकी जिस विभाग की जिम्मेदारी हैं, वह जिम्मेदारी निभाने के बजाए लूटपाट में मस्त है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, संजय प्रताप जायसवाल, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, प्रेम सागर तिवारी, राम षंकर यादव सहित अन्य बड़ी संख्या में सहकारिता से जुड़े लोग मौजूद रहें।