गौरव शर्मा 
* शुक्रवार की देर रात्रि में कोतवाली रबूपुरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान रोनिजा कट पर एक ऑटो सामने से आता दिखाई दिया जिसको रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं रूका बल्कि ऑटो को मोडकर भागने का प्रयास करने लगे।

शक होने पर पुलिस बल द्वारा उक्त ऑटो का पीछा किया गया। ऑटो में सवार बदमाशों द्वारा अपने आप को घिरता देख पुलिस बल पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया।   पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की गई, जिसमें 02 बदमाश गोली लगने के कारण घायल हो गये जिनकी पहचान सैयद अमीन पुत्र सैयद हुसैन निवासी झुग्गी शाहीनबाग श्रम विहार ओखला नई दिल्ली उम्र 35 वर्ष  गोरामिया पुत्र अमीर हुसैन निवासी झुग्गी चांदनी मोड नूह थाना नूह मेवात हरियाणा उम्र 32 वर्ष के रूप में हुयी। जिनके कब्जे से 02 अवैध तमंचे .315 बोर मय 02 खोखा कारतूस, 02 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये हैं एवं अन्य 03 सह अभियुक्त  मुन्सर कमाल पुत्र समुचल आलम निवासी चाँदनी मोड नूह थाना चांदनी नूह हरियाणा उम्र 24 वर्ष  मौ0 बिलाल पुत्र मौ0 इकबाल निवासी झुग्गी चाँदनी मोह नूह थाना नूह मेवात हरियाणा उम्र 23 वर्ष  पुष्पेन्द्र कुमार पुत्र बच्चन सिंह निवासी मदनपुर खादर जेजे कालोनी थाना कालिंदी कुंज दिल्ली उम्र 24 वर्ष को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तगण के कब्जे से आटो गौवध हेतु रखे गये  चाकू, 04 सिरिंज, 04 इन्जेक्शन की सीसी ,02 आरी सहित ब्लेड , लोहे का नुकीला सरिया, मोहरे , रस्सी का टुकडा व  खाली प्लास्टिक के बोरी बरामद किये गये हैं। घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।दो दिन पूर्व रबूपुरा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत गौवंश बरामद होने के सम्बन्ध में  गौवध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसमें अभियुक्तगण वांछित चल रहे थे।