बस्ती। नगर पालिका चेयरपर्सन नेहा वर्मा ने बताया कि पालिका के विकास के लिए 26-27 में एक अरब पांच करोड़ से अधिक व्यय किए जाएगें। बताया कि नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में एक सौ पाँच करोड तेईस लाख ग्यारह हजार आठ सौ बासठ रूपये का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मत से पारित कर दिया गया। कहा कि जो प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में आये हैं, उसे जन अपेक्षा और सभासदों की मंशा के अनुसार महापुरूशों की प्रतिमाआंें, पार्क का निर्माण चरणबद्ध ढंग से पूरा कराया जायेगा।

अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने वित्तीय वर्ष 2026-2027 का बजट सदन के समक्ष प्रस्तुत किया। वित्तीय वर्ष में निजी श्रोतों से तथा शासकीय अनुदान के माध्यम से कुल आय एक सौ पाँच करोड तेईस लाख ग्यारह हजार आठ सौ बासठ रूपया मात्र तथा व्यय एक सौ पाच करोड सत्रह लाख सतहत्तर हजार रूपया मात्र प्राविधानित है। जिसके अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-2027 के अन्त में पाँच लाख चौतीस हजार आठ सौ बासठ रूपया मात्र बचत होना प्रस्तावित है। इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए तैयार किया गया सन्तुलित बजट पालिका सदन के समक्ष विचारार्थ एवं अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया गया जिसे सदन के सदस्यों द्वारा ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। सदन में विकास कार्यों सडक, नाली, कासिंग पत्थर आदि पर प्राप्त सभी वार्डों के प्रस्तावों को ध्वनिमत से स्वीकृत किया गया। सभासद जगदीप श्रीवास्तव के सुझाव पर कर संबंधी आपत्तियों का निराकरण किये जाने पर गम्भीरता से विचार किया गया। इस कम में अधिशासी अधिकारी द्वारा सदन को अवगत कराया गया कि 20 वर्ष से अधिक पुराने भवन पर 40 प्रतिशत की छूट दिये जाने व आन लाइन/चेक के माध्यम से जमा धनराशि की पोस्टिंग अपडेट कराये जाने की जानकारी दी गयी। सदन के समक्ष नगरीय पेयजल व्यवस्था को सुदृढ किये जाने, वार्डो की गलियों में लगे खराब पडे पथ प्रकाश बिन्दुओं को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराये जाने तथा नया एलईडी सेट लगाये जाने, मोहल्ला गडगोडिया में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाये जाने की स्वीकृति प्रदान किया गया। पालिका की आय बढ़ाने के उददेश्य सदन के समक्ष शास्त्री चौक की पार्किगं बनाये जाने पर विचार, नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन तथा यूजर चार्ज (प्रयोगता प्रभार) उपविधि की स्वीकृति प्रदान किया गया। सभासद मंजू श्रीवास्तव द्वारा विवेकानन्द कालोनी रौतापार में सरकारी तालाब का सौन्दर्यीकरण करवाते हुए बच्चों के खेलकूद के लिए पार्क बनाये जाने का प्रस्ताव सदन द्वारा स्वीकृत किया गया पर चाही गयी जानकारी के कम में अधिशासी अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जिस भूमि पर पार्क बनाया जाना है वह पालिका स्वामित्व की नहीं है। इसके लिए राजस्व विभाग से पत्राचार किया जा रहा है।
बैठक में सभासद अमरावती देवी, राजन ठाकुर, रोली, इन्द्रावती देवी, विद्यावती देवी, ममता, रवीन्द्र कुमार, मोहम्मद इदरीस, मुहम्मद अयूब, दिनेश गुप्ता, निर्मला देवी, मन्जू श्रीवास्तव, पंकज कुमार चौधरी, बैजन्ती सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय, सर्वेश यादव, जगदीप श्रीवास्वत, रूकईया खातून, प्रफुल्ल, परमेश्वर शुक्ला, रमेश कुमार के साथ ही कर निर्धारण अधिकारी उदयभान, लिपिक राजीव शंकर श्रीवास्तव, प्रभारी लेखाकार गणेश कुमार सिह, अमित शुक्ला प्रकाश निरीक्षक, अर्चना जलकल अभियन्ता, अवर अभियन्ता (सिविल), अवधेश कुमार सफाई निरीक्षक सहित अन्य मौजूद रहे।
0 Comment