बस्ती। कृषि मंत्री, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं बस्ती जिले के प्रभारी मंत्री आदरणीय सूर्य प्रताप शाही का जनपद आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ताओं को उनका स्नेहमयी मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। अपने प्रवास के दौरान प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिले के राजनीतिक, रचनात्मक, सांगठनिक एवं प्रशासनिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रभारी मंत्री ने जिलाध्यक्ष से संगठन की कार्यप्रणाली और जिले के वर्तमान हालातों की पूरी जानकारी ली। चर्चा के दौरान जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र जी ने प्रभारी मंत्री को अवगत कराया कि जनपद में संगठन द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां और राजनीतिक गतिविधियां अत्यंत सुचारू एवं सक्रिय रूप से चल रही हैं। प्रशासनिक विषयों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने बताया कि जिले के कुछ अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह से मनमानी पर आमादा हैं। ऐसे अधिकारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान तक पहुँचने में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं, जिससे सरकार की स्वच्छ छवि को धूमिल करने का प्रयास हो रहा है। जनहित के कार्यों में लापरवाही और निजी स्वार्थ को प्राथमिकता देने से आम जनता को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष के आवास के पश्चात प्रभारी मंत्री जी ने सर्किट हाउस में जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में कार्यकर्ताओं ने भी जिलाध्यक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों का पूर्ण समर्थन करते हुए अपनी समस्याएं रखीं। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता से सीधे जुड़े विभाग बस्ती विकास प्राधिकरण, नगर पंचायत एवं नगर पालिका, तहसील (राजस्व), पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सरकार की पारदर्शी मंशा के विपरीत कार्य कर रहे हैं। कार्यों में टालमटोल और लापरवाही के कारण जनता को अनावश्यक रूप से परेशान होना पड़ रहा है। प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कार्यकर्ताओं एवं जिलाध्यक्ष की बातों को अत्यंत गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्ट आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार लाने का पूरा भरोसा दिलाया। प्रत्युश विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, ब्रह्मदेव यादव देवा, दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्रा, अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार गौतम, प्रेम प्रकाश चौधरी, सुनील सिंह, राकेश शर्मा, राजेन्द्र राजभर, नीलम गौड़, प्रदीप निषाद, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, सुधाकर पाण्डेय, नीरज, विनय सिंह भारद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, रवि कुमार तिवारी, अजयपाल सिंह, नीरज त्रिपाठी, राजेश कमलापुरी, कमेन्द्र चौहान, शिव प्रसाद चौधरी, रामायण सिंह, दुष्यंत विक्रम सिंह, विनय यादव, सुशील सिंह, चंद्रमणि पांडेय, राकेश श्रीवास्तव, प्रमोद पाण्डेय, पुष्करादित्य सिंह, राजेन्द्र गौड़, यशकांत सिंह, अनिल दूबे, प्रमोद चौधरी गिल्लम, नागेंद्र सिंह सिंकू, रामायण सिंह उपस्थित रहे।
- Loading weather...
- |
- Last Update 24 Jul, 02:23 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment