गढ़मुक्तेश्वर मेरठ मार्ग में गहरे गड्ढे स्याना रेलवे रोड पर हो रहे हादसे

ओमप्रकाश गौतम
 गढ़मुक्तेश्वर: सिस्टम की मनमानी कहे या जिम्मेदारों को लापरवाही के चलते गढ़ मेरठ रोड में गहरे गड्ढे है इन गहरे गड्ढों में कई की जान जा चुकी है अक्सर हादसे होते रहते है वहीं स्याना रोड के गहरे गड्ढे भी जान की आफत बने हुए है। समाज सेवियों के धरना प्रदर्शन पर भी सिस्टम और जिम्मेदार नहीं चेते। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर का चहुमुखी विकास कराने की घोषणा किए हुए है। गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया तथा सांसद कंवर सिंह तंवर डबल इंजन की सरकार में हैं। पिछले पांच साल से गढ़ चौपला से पोपई गांव के पास तक पांच किलोमीटर सड़क जर्जर गद्दों के बीच है इसी के साथ स्याना रोड पर रेलवे फाटक तक गड्ढों के बीच में सड़क बदहाल होने पर जी का जंजाल बना हुआ है। समाज सेवियों ने समय समय पर धरना,आंदोलन किए गए। मगर सिस्टम की आंख नहीं खुली। गढ़ मेरठ मार्ग पर आधा दर्जन युवकों की मौत हो चुकी है। समाज सेवी गजेंद्र त्यागी ने बताया कि सड़क बदहाल होने की वजह से रोजाना हादसे हो रहे है। सड़क पर आवागमन मुश्किल हो रहा है। सड़क की मरम्मत के लिए हर संभव प्रयास किए गए जो सिस्टम और डबल इंजन की सरकार के विधायक और सांसद पांच किलोमीटर सड़क बनवाने में नाकाम है। उच्च अधिकारियों के सामने भी कई बार बदहाल सड़क के मुद्दे को उठाया। नागरिकों ने आरोप लगाया कि सिस्टम ने कई बार मरम्मत कराने में भारी घपला किया है सड़क मरम्मत की जांच कराने की मांग की गई है।