स्वतंत्रता के अधिकार सत्ता से सवाल पूछने पर दिखाया दमनकारी हथकंडा,लगाए आरोप
चुनाव आयोग पर लगे दाग को छुपाने के लिए सत्ता ने क्यों दिखाई हनक
ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: दुनिया के सबसे मजबूत लोकतंत्र को किसी और ने नहीं,लोकतंत्र के चारों प्रहरियों ने जिम्मेदारी न निभाकर कमजोर कर दिया। लोकतंत्र में स्वतंत्रता के अधिकार को उस समय तार तार कर दिया जब युवाओं ने देश हित,देश के भविष्य की चिंता कर सत्ता से सवाल किया।
दैनिक तेजयुग न्यूज़
सत्ता ने युवाओं के प्रदर्शन को कुचलने के लिए पुलिस और सेना ने बर्बरता दिखाई। इतना ही नहीं युवाओं के तिरंगा फहराने पर दो युवा प्रदर्शनकारियों को जेल भेज दिया तो गुलाम देश में अंग्रेजों की याद दिल दी!
दैनिक तेजयुग न्यूज़
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया ने इतना पारदर्शिता दिखाई कि महिला लोकगायिका पर घिनौना झूठा डिजिटल समाचार प्रसारित कर दिया।
दैनिक तेजयुग न्यूज़
गुलाम देश को आजाद कराने के लिए युवा हंसते हुए फांसी पर चढ़ गए थे। दमनकारी अंग्रेजों ने स्वतंत्रता सैनानियों को जेलों में डाल दिया था। देश को आजाद कराने वाले देशभक्तों ने दुनिया का सबसे मजबूत संविधान दिया जिसमें सभी को समान अधिकार के साथ एक वोट और स्वतंत्रता का मौलिक अधिकार है। देश में करोड़ों युवा शिक्षित होकर बेरोजगार हुए,अनेक धर्म पेपर लीक कर रास्ते बंद कर दिए
दैनिक तेजयुग न्यूज़
न्यायपालिका भी सत्ता की सुविधा के लिए मूक बन गई। सत्ता तक पहुंचने के अधिकार वोट चोरी हुई
दैनिक तेजयुग न्यूज़
और चुनाव आयोग सत्ता के अनुकूल हो गए तो विपक्ष के अलावा युवा सड़क पर आने को मजबूर हो गए। युवाओं को कॉकरोच कह दिया गया।
दैनिक तेजयुग न्यूज़
कॉकरोचों ने प्रदर्शन कर सत्ताधारियों पर हमला किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को त्यागपत्र देना पड़ा तो सत्ता हनक में आ गई और युवाओं के प्रदर्शन को कुचलने के लिए देश की काफी ट्रेन रोकी,बस रोकी,मेट्रो ट्रेन रोकी,हवाई यात्रा पर अंकुश लगाया तो देश में व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। सरकारी विभागों को करोड़ों का नुकसान ही नहीं बल्कि सिस्टम रुक गया था। युवा पीछे नहीं हटे और जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने का ऐलान किया। दो प्रदर्शनकारी युवा तिरंगा लेकर पहुंचे तो पुलिस ने जेल भी दिया। देश की आन बान शान तिरंगा को फहराने में जेल भेजने पर गुलाम देश में अंग्रेजों की याद ताजा कर दी।
दैनिक तेजयुग न्यूज़
दुनिया में सबसे मजबूत लोकतंत्र का मजाक उस समय बना दिया जब लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया ने महिला लोक गायिका की अभद्रता का डिजिटल समाचार एक चैनल ने प्रसारित कर दिया। बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ नारी सशक्तिकरण अभियान चलाए हुए सत्ता चुप है। जबकि इसी सत्ता में मणि पुर में महिलाओं को नंगा घुमाया गया। हाथरस में दुष्कर्म की पीड़ित बेटी की हत्या,मेरठ में ललिता की दुष्कर्म के बाद हत्या,दिल्ली में खिलाड़ी बेटियों को घसीटना सुर्खियों में रहा। सत्ता दोषियों को बचाने में जुटी रही।
चुनाव आयोग पर लगे आरोप के दाग छुपाने में भाजपा क्यों
दैनिक तेजयुग न्यूज़
भारतीय लोकतंत्र में सभी को एक वोट का समान अधिकार है। चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव कराता है। आमजन की एक वोट की ताकत से सत्ता बनती है। सत्ता ने चुनाव आयोग को अपने माफिक कर लिया तो समय समय पर आरोप लगे मगर लोकतंत्र के रक्षक सत्ता के अनुकूल बन गए। करोड़ों वोट काटने खेल और ईवीएम शक के दायरे में आ गया। चुनाव आयोग पर लगे आरोपों को सत्ता बचाने में क्यों जुटी। दुनिया के सबसे मजबूत लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है जिसे युवा और विपक्ष बचाने सड़क पर उतरे है।
0 Comment