क्रिस्टु ज्योति में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया।
गढ़मुक्तेश्वर क्रिस्टु ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़मुक्तेश्वर के पावन परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। सभी कार्यक्रम प्रेरणादायक और देशभक्ति से सराबोर थे।
ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित एक नाटिका का मंचन किया गया। विद्यालय का प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान हो उठा। रेवरेंड फादर मारियानुस हंस दक ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। उनके द्वारा ही ध्वजारोहण हुआ। इस पावन अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सिस्टर निर्मला, उपप्रधानाचार्या सिस्टर तेजस, अध्यापकगण उपस्थित रहे।
0 Comment