बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया की अकालपति पत्नी भगवानदीन ने एसपी से मिलकर उनसे गुहार लगाते हुए कहा कि 20 जुलाई 26 को निर्वतमान प्रधान अषफाक उर्फ पीकू पुत्र बेलाल, बुआ का लड़का यूसूफ, असलम पुत्र नवरंग, इम्तियाज पुत्र साधू अली एक राय होकर लाठी, डंडा एवं हथियार से लैस होकर पति से पुरानी रंजिष के चलते घर में घुस आए, अपषब्द कहा, मुझे, मेरे पति, सास, एवं नाबालिग ननद को मारने पीटने लगे, धार्मिक भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौज किया, अशफाक ने मेरे पेट पर वार किया, जबकि मैं गर्भवती हूं, गर्भपात होने का खतरा हो गया, किसी तरह बीच बचाव करके परिवार को बचाया गया, जब थाने पर शिकायत लेकर गई तो सास के साथ मुझे थाने पर बैठा लिया, तहरीर देने के बाद मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, कहा कि प्रधान के परिवार के आंतक से घर छोड़कर पलायन करना पड़ रहा है। ननद और पति का डाक्टरी मुआयना भी कराया गया, बावजूउ रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही है। परिवार ने गोली से मार देने की आषंका जताते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए कहा गांव में हम हिंदु के दो परिवार है, इससे पहले भी पांच-छह बार मार चुके हैं, परिवार ने सुरक्षा की मांग की है।
- Loading weather...
- |
- Last Update 02 Aug, 03:03 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment