भानपुर-तेनुआ असनहरा के चौड़ीकरण को लेकर सीएम से मिले यशंकात सिंह
बस्ती। उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संघ के उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख रामनगर यशकांत सिंह योगी आदित्यनाथ से मिले। यशकांत सिंह ने बहुप्रतीक्षित मार्ग भानपुर-तेनुआ असनहरा के चौड़ीकरण और उच्चीकरण के संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र दिया, उन्होंने सीएम को बताया कि उक्त मार्ग बस्ती को गोंडा से जोड़ता है, लगभग 200 राजस्व गांव सीधे तौर पर इससे जुड़े है, वर्तमान समय में यह ग्रामीण मार्ग है, बताया कि इसका चौड़ीकरण और उच्चीकरण अतिआवश्यक है। बस्ती विकास प्राधिकरण में विकास कार्य कराने के लिए बतट की भी मांग की। प्रदेश की क्षेत्र पंचायतों की समस्याओं से सम्बन्धित मांग पत्र भी दिया। बताया कि क्षेत्र पंचायतें तभी तरक्की करेगीं, जब बजट में उनकी भागीदारी को 15 से 20 फीसद किया जाएगा। उन्होंने यह भी सीएम से कहा कि जिस तरह ग्राम पंचायतों को बढ़ावा देने के लिए उन्हें पुरस्कृत किया जाता है, ठीक उसी तरह क्षेत्र पंचायतों को भी पुरस्कृत करना चाहिए।
0 Comment