कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी (पश्चिम जोन)  हापुड आगमन पर कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया जोरदार स्वागत

 हापुड़:

  प्रदेश अध्यक्ष महिला काग्रेस अलका लांबा जी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस सदस्य अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी (पश्चिम जोन) ने हापुड महिलाओं को संबोधित किया तथा अनेक महिलाओं को सदस्य बनने पर जोर देते हुए महिला  सशक्तिकरण राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग के साथ -  साथ ,तुरंत लागू करने की न केवल मांग बल्कि सरकार को अगाह करते हुए इसे 2029- 30 तक नहीं अभी लागू करे, यदि ऐसा नहीं होता है तो महिला कांग्रेस सड़क का रास्ता चुनने पर विचार करेगी।

प्रदेश सचिव सीमा शर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा महिला सशक्तिकरण में हापुड़ की महिलाए बड़ी संख्या में अपना योगदान करेंगी।