एक्टर सैफ अली खान 15 जनवरी की रात हुए चाकू से हमले के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती थे।

अब वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज होकर बाहर आए हैं। सैफ को चश्मा लगाए, हल्की मुस्कान के साथ मीडिया का अभिवादन करते हुए देखा गया।