बस्ती। बभनान के पत्रकार को सरेआम पीटने वाले बभनान नगर पंचायत के चेयरमैन प्रबल मलानी का एक और भ्रष्टाचार का खुलासा सुभाष नगर वार्ड संख्या 10 के सुरेंद्र सिंह ने करते हुए नगर विकास मंत्री और प्रमुख सचिव नगर विकास को पत्र लिखकर जांच और कार्रवाई करने की मांग की है। कहा कि नाली निर्माण में मानकों की धज्ज्यिां उड़ाई जा रही है। निर्माण कार्य में चार एमएम सरिया के स्थान पर दो एमएम सरिया का इस्तेमाल किया जा रहा है, गिटटी और मोरगं के स्थान पर मुख्य रुप से बालू का इस्तेमाल हो रहा है, जिसके चलते कार्य की गुणवत्ता खराब होगी और सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। पत्र में संबधित अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ जांच करवाकर कार्रवाई की जाए। इस नगर पंचायत में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना ठीक उसी तरह प्रतिबंधित हैं, जिस तरह मोदी के खिलाफ आवाज उठाना। डर के मारे में न तो पत्रकार और न आम आदमी आवाज उठाता है।