बस्ती। जिस तरह मानकविहीन अस्पतालों में मरीजों की मौतें हो रही है, उसके लिए सीएमओ और उनके लुटेरे गैंग के सदस्य नोडल डा. एसबी सिंह को माना जा रहा है। जब से सीएमओ की टीम लूटपाट कर रही है, तब से मरीजों के मरने की संख्या बढ़ रही है। मरीज क्यों मर रहे हैं? और किसकी लापरवाही के चलते मर रहे हैं, इसकी जब छानबीन करने कीबारी सीएमओ और डा. एसबी सिंह की आती है, तो यह दोषियों के खिलाफ करने के बजाए मौत की सौदेबाजी करने लगते है। अनेक ऐसे मामले सामने आएं हैं, जिसमें इस टीम के लोगों ने मरीजों की मौपर सौदा किया। यही कारण है, कि जिले में नहीं थम रहा मानक विहीन मौत के हॉस्पिटलो में मरीजों की मौत का सिलसिला, सीएमओ नही करते ठोस करवाई? महिला हॉस्पिटल के सामने चल रहे आईडिएल मल्टी स्पेशिल्ट हास्पिटल में आधी रात हुई महिला की मौत? प्रसव पीड़ा होने पर आठ मार्च को पैकोलिया (बेलघाट) की रहने वाली महिला को उसके परिजनों ने आइडियल हास्पिटल में करवाया था भर्ती? हॉस्पिटल में घोर लापरवाही से बिगड़ी महिला की हालत, उचित चिकित्सकीय परामर्श व उपचार न मिलने से चली गई जान? आइडियल हास्पिटल मे अखिलेश नाम के स्टाफ पर महिला के परिजनों ने धमकाने व जबरन मामले को सेटल करवाने का लगाया आरोप? महिला की दर्दनाक मौत ने स्वास्थ्य विभाग पर खड़े किए सवाल?जिले मे चल रहे निजी हॉस्पिटलो की गहनता से उच्च स्तरीय जांच आखिर क्यू नही? बिना योग्यता, संसाधन व निरीक्षण के धड़ल्ले से चल रहे आइडियल जैसे सैकड़ों अवैध हास्पिटल, जनता के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा मौत का खतरा? प्रतिदिन अवैध हॉस्पिटलो में जा रही किसी किसी ना किसी मरीज की जान, आखिर कितनी मौतों के बाद जागेंगे सीएमओ? महिला चिकित्सालय के सामने गली में काम करने वाली पूनम देवी ने बताया महिला चिकित्सालय के आस पास तमाम प्राइवेट अस्पताल एवं क्लिनिक चलते हैं जहां पर अप्रशिक्षित चिकित्सकों की भरमार है किसी प्राइवेट अस्पताल में योग्य डाक्टर नहीं नर्स दाई अस्पताल चलाती है और महीने दो महीने पर ऐसी घटनाएं होती हैं नोडल सीएमओ मैनेज हो जाते हैं फिर वही काम वही धंधा शुरू महिला चिकित्सालय के आस पास गली मौत की गली मौत के डाक्टर।