ओमप्रकाश गौतम

गढ़मुक्तेश्वर नगर मण्डल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।
बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता सम्मेलन गढ़ नगर मण्डल के लव कुश गार्डन में आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा गढ़ नगराध्यक्ष दीपक गौड़ ने की व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेन्द्र सिंह तेवतिया उपस्थित रहे।
इस अवसर कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी गढ़ नगर मण्डल के समस्त 86 बूथ अध्यक्ष,जिला पदाधिकारी,मंडल पदाधिकारी,शक्ति केंद्र संयोजक एवं भाजपा के पूर्व कार्यकर्ता बंधुओं को सम्मान के रूप में घड़ी व शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेन्द्र सिंह तेवतिया ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त कार्यकर्ता बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी बनने का कार्य करता है जिसके बल पर पार्टी संदेश पहुंचाती है बूथ जीता चुनाव जीता।विधायक हरेंद्र तेवतिया ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी व प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश की चमक विश्व में दिखाई पड़ती है सरकार ने युवाओं, महिलाओं,किसानो सभी वर्ग में कार्य किया है।उन्होंने कार्यकर्ता बंधुओं से आग्रह करते हुए कहा कि आप सभी 2027 में पुनः भाजपा सरकार बनाने का कार्य करेंगे उसके लिए पार्टी की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का कार्य समस्त बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बन्धु मिलकर करेंगे।
कार्यक्रम में इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री पिंकी त्यागी,संगीता पुरुषोत्तम,वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ हर्षवर्धन शर्मा, गढ़ नगराध्यक्ष दीपक गौड़,नगर महामंत्री रोहित मल्होत्रा,गोपाल ठाकुर,नामित सभासद विनय मिश्रा,अमित कुमार,लता केवट,पूर्व नगराध्यक्ष सुशील बंसल,सुनील गोयल,अंकुर त्यागी,योगेश वर्मा,शिव कुमार सैनी,तारा केवट,भीम ज्योति वर्मा,सर्वेश त्यागी,ओमवती मिश्रा,अंशु गुप्ता,दीपेंद्र कुमार,नगर उपाध्यक्ष,सोनू वर्मा, आशीष कजानिया,मनोज पाल,रिंकू शुक्ला,गौरव राजपूत,प्रदीप निषाद,नगर मंत्री अर्जुन ठाकुर,अमित गुप्ता,प्रशांत त्यागी,योगेंद्र राजपूत,करन गौतम,अर्जुन शर्मा आदि गढ़ नगर मण्डल के समस्त कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।