सरकारी स्कूलों में सुविधा नहीं,स्कूल हो रहे बंद
लेख.....ओमप्रकाश गौतम
तहसील स्तर पर भी बीजेपी के कार्यालय स्थापित हो रहे हैं
दैनिक तेजयुग न्यूज़
देश के महापुरुषों ने शिक्षा से तरक्की का मार्ग खोला। सावित्री बाई फूले,ज्योतिबा फुले ने युवाओं को शिक्षा के द्वारा देश का भविष्य बताया था। युवा बेटे और बेटियां शिक्षा से ही देश के अनेक शिखरों पर पहुंचे है। शिक्षा के बिना कोई भी आगे नहीं बढ़ पाया है। देश एक ओर शिक्षा दिवस मना है वहीं मगर पिछले कुछ वर्षों में सरकारी स्कूल एक ओर सुविधा विहीन हो गए। तो दूसरी ओर सरकारी स्कूल लगातार बंद होने पर ताले लटक गए। युवा शिक्षित होकर बेरोजगार हो रहे है। युवा धार्मिक उन्माद की ओर बढ़ रहे है। कावड़ मेला में अधिकांश बेरोजगार मजदूर, युवाओं ने आस्था और श्रद्धा के साथ पवित्र गंगा जल उठाया। वहीं कावड़ियों ने जगह जगह हंगामा और उत्पाद भी मचाया। सिस्टम चाह कर भी कुछ नहीं कर पाया। कहना है कि आस्था की धार्मिक मर्यादाओं को भी छिन्न भिन्न कर दिया।
युवा बेरोजगार होकर महंगाई के चलते परेशान है।
सरकारी स्कूल सुविधा विहीन
दैनिक तेजयुग न्यूज़
सरकारी स्कूल सुविधा विहीन होने पर निजी क्षेत्र में जाने को मजबूर है। शिक्षित युवाओं के रोजगार के सभी रास्ते बंद हो गए तो युवा बेटे और बेटियां सड़क पर आ रहे हैं। युवाओं को अपना भविष्य साफ नजर आने लगा तो मरता क्या नहीं करेगा।
देश में भय दिखाकर सत्ता में हावी
दैनिक तेजयुग न्यूज़
देश और अधिकांश प्रदेशो में भाजपा की सरकारें है। फिर भी भय दिखाया जा रहा है। हिंदू खतरे में है। आजादी के 70 सालों में हिंदू खतरे में नहीं हुआ। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष,केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के अनुसार 2014 के बाद देश में 290 भाजपा कार्यालय बनाए गए 105 निर्माणाधीन है। जबकि 123 कार्यालयों के जमीन ले ली गई है। निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। देश में शिक्षा के साथ सब कुछ महंगा होने पर आमजन परेशान है।
संविधान खतरे में है।
दैनिक तेजयुग न्यूज़
लोकतांत्रिक देश संविधान से चलाया जाता है। ताकतवर संविधान की कसम खाकर पूरी दिखावे के साथ संविधान की बात करते है।
सरकारी संस्थान निजी हाथों में जाने से आरक्षण स्वत ही खत्म हो रहा है। जो संविधान के खिलाफ है उसके बाद भी विशेष मानसिकता के लोग आरक्षण के विरोध में आंदोलन कर रहे है।
भ्रष्टाचार चरम पर युवा परेशान
भगवान श्री राम मंदिर में चोरी हो,चाहे पेपर लीक हो यह सब सोची समझी चाल है। आज भ्रष्टाचार चरम पर है। मंहगाई ने आमजन को परेशान कर दिया तो युवाओं के रोजगार के सभी रास्ते बंद कर दिए गए है।
0 Comment